

रिपोर्ट : ललित जोशी
स्थान। नैनीताल


सरोवर नगरी नैनीताल के शेर का डांडा क्षेत्र स्थित सात नंबर रामलीला प्रांगण में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति द्वारा आयोजित संगीतमय देवी भागवत कथा इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं।


कथा भागवत किंकर नमन कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में हो रही है, जिन्होंने देवी भागवत के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान और पुरुषार्थ की व्याख्या करते हुए जीवन में स्त्री की भूमिका को प्रभु की अनुपम रचना बताया।


संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम
आयोजन में संगीताचार्य रवि शंकर शास्त्री के निर्देशन में छोटू शरण शर्मा (तबला), दीपक शर्मा (बेंजो), मोहन शर्मा (की-बोर्ड) और विमल जी (वायलिन) की संगत कथा को संगीतमय बना रही है। साथ ही आचार्य विवेक पांडे और विवेक पोखरिया जी की सहभागिता भी विशेष रही।

पांचवे दिन सत्रह श्रद्धालु बने यजमान
पंचम दिवस की पूजा में कुल 17 श्रद्धालुओं ने यजमान के रूप में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष खुशाल रावत, उपाध्यक्ष संतोष पंत, सचिव पीसी पांडे, उप सचिव हिमांशु पांडे, सहित कई गणमान्य जनों का सक्रिय सहयोग रहा। यजमानों में प्रकाश चंदोला, हिम्मत सिंह, कैलाश जोशी, राजेश जोशी, दिनेश पांडे, ललित गिरी गोस्वामी आदि शामिल रहे।

महिला शक्ति की भक्ति में अनुपम प्रस्तुति
माँ की भक्ति में रंगी महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रंगवाली पिछोड़ा पहनकर भजनों की सुरीली प्रस्तुति दी। लता रावत के नेतृत्व में निर्मला पांडे, दीपा पांडे, जया बिष्ट, कमला जोशी, कविता सनवाल, बीना कंचन चंदोला सहित अन्य महिलाओं ने माँ की स्तुति में श्रद्धा समर्पित की।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समर्पित सदस्य
समिति के कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल, नवीन चंदोला, प्रकाश चंद्र सती, गौरव जोशी, विकास बड़ोला, बबलू, रौनक, नीरज, निश्चय पंत, तरुण आदि युवा सदस्य कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित कर रहे हैं।
वहीं वीरेंद्र जोशी, हरीश बुधलाकोटी, बिजेंद्र बाबा बिजी, दीपक पांडे, कुँवर सिंह बिष्ट, चंदन जोशी जैसे वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही।


मीडिया प्रभारी ललित जोशी और हिमांशु पांडे द्वारा आयोजन की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने का कार्य कुशलतापूर्वक किया जा रहा है।
यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर नैनीतालवासियों के लिए एक प्रेरणा बन रहा है।


