
हल्द्वानी


नैनीताल जनपद के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 16 मई 2025 को जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:


- पप्पू पुत्र असगर खां, निवासी नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 46 वर्ष
- शाहरुख पुत्र साजिद, निवासी

- नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 30 वर्ष
- टिंकू पुत्र मिश्री लाल, निवासी नई बस्ती, कब्रिस्तान गेट, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 35 वर्ष

इनके कब्जे से सट्टा पर्चियां, पैन-गत्ता और कुल नगद धनराशि ₹13,730/- बरामद की गई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में शामिल थे:

- कानि0 सुनील कुमार
- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
- कानि0 नरेन्द्र गिरी
- कानि0 हरीश रावत
- कानि0 मो0 अतहर


