खटीमा में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान”

खटीमा में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान”

स्थान- खटीमा ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

खटीमा के गोटिया वार्ड नंबर 10 स्थित हाजी चौराहा पर रविवार को एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान स्वामी परवेज हुसैन ने बताया कि आग लगने के समय वह मार्केट में था और जब उसे सूचना मिली, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उनकी दुकान में करीब ₹25,000 कैश और रेडीमेड कपड़ों का ₹15 से ₹20 लाख तक का स्टॉक था, जो पूरी तरह जल गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन तंग बस्ती होने के कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब तक दमकल वाहन पहुंचे, तब तक दुकान का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

फायर ब्रिगेड अधिकारी सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। मौके की स्थिति को देखते हुए विभाग ने छोटी और बड़ी दोनों दमकल गाड़ियां भेजी थीं। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों और घरों को आग से बचाया जा सका।