वक्फ जन जागरण अभियान की तैयारी जोरों पर, 8 मई को हल्द्वानी आएंगी भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी

वक्फ जन जागरण अभियान की तैयारी जोरों पर, 8 मई को हल्द्वानी आएंगी भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी

भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर हल्द्वानी में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह बैठक वक्फ जन जागरण अभियान के तहत सभी मंडलों के संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की।

इस बैठक में नगर निगम हल्द्वानी के महापौर व वक्फ जन जागरण प्रभारी गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब की भी उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी 8 मई को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले वक्फ जन जागरण सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि इस भव्य सम्मेलन में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समाज एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी मुख्य वक्ता होंगी। साथ ही सांसद अजय भट्ट भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महबूब हसन बंजारा, जिला संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, सहसंयोजक अली नकवी, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह रैक्वाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अलका जीना, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनोद जायसवाल और जिला मंत्री प्रमोद बोरा सहित सभी मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में वक्फ बोर्ड से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता फैलाने और समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ज़मीनी स्तर पर अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मंडल स्तरीय समितियों को सक्रिय किया गया है और जनसंपर्क को व्यापक रूप देने की रणनीति तय की गई है।