

स्थान-हल्द्वानी

अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री में जिस प्रकार से एक्सपायर्ड केमिकल्स और प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल हो रहा था, वह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।



प्रशासन की तत्परता और समन्वय के साथ की गई यह छापेमारी न केवल खाद्य सुरक्षा के उल्लंघन को उजागर करती है.


बल्कि कर चोरी और घरेलू संसाधनों के व्यावसायिक दुरुपयोग की ओर भी इशारा करती है।


इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि
- आइसक्रीम निर्माण में एक्सपायर्ड केमिकल्स और गंदगी पाई गई।
- घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था।
- गलत ब्रांडिंग और टैक्स चोरी की आशंका सामने आई।

अब जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जीएसटी विभाग और प्रशासन एक साथ कार्रवाई में जुटे हैं, तो उम्मीद की जा सकती है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


