

रिपो्ट भगवान सिंह

स्थान -श्रीनगर गढ़वाल


श्रीनगर (गढ़वाल), 20 अप्रैल: बद्रीनाथ हाईवे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हिमगिरी एक्सप्रेस सेवा की एक बस में चलती दौरान अचानक आग लग गई। हादसा खांखरा क्षेत्र में हुआ, जब बस श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी।



बस में बारातियों का एक दल सवार था और बताया जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन चालक की सूझ-बूझ और त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ा हादसा टल गया।



स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए पानी और फायर सिलेंडर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने में मदद की। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग पर तत्काल नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।


