

रिपोर्टर रिहान खान

स्थान -हल्द्वानी

शहर में आज एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब चलते-चलते एक बाइक में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ



और कुछ ही सेकंड में वह धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आस-पास खड़े लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि घटनास्थल के आसपास कई दुकानें और वाहन खड़े थे।


फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा सलाह:
प्रशासन और विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों की समय-समय पर सर्विसिंग और तकनीकी जांच कराते रहें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।



