

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल NPU न्यूज़ ने अपनी स्थापना के 4 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर हल्द्वानी स्थित प्रधान कार्यालय में हवन यज्ञ एवं भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।



इस धार्मिक आयोजन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पार्षद प्रीति आर्य, कांग्रेस नेता हेमंत साहू, राजू पहाड़ी समेत कई सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे।


सभी अतिथियों ने NPU न्यूज़ टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और चैनल की निरंतर सफलता और प्रगति के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।



चैनल के चार वर्षों का सफर
NPU न्यूज़ ने बीते चार वर्षों में क्षेत्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और त्वरित रूप से आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है। हल्द्वानी से संचालित यह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म अब प्रदेश के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना चुका है।


कार्यक्रम के दौरान चैनल के प्रतिनिधियों ने सभी दर्शकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह चार वर्षों की यात्रा सभी के सहयोग और विश्वास से ही संभव हो पाई है। आने वाले समय में हम और अधिक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।”


