“पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सांसद अजय भट्ट ने लिया जनसमस्याओं का संज्ञान, पार्किंग और पुल निर्माण को लेकर दिए तत्काल निर्देश”

“पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सांसद अजय भट्ट ने लिया जनसमस्याओं का संज्ञान, पार्किंग और पुल निर्माण को लेकर दिए तत्काल निर्देश”

स्थान -नैनीताल

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने नैनीताल दौरे के दौरान शहर में दो पहिया वाहन चालकों की पार्किंग समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया

उनके लिए शीघ्र पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक अस्थायी रूप से समय सीमा निर्धारित करते हुए सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

मंत्री जी को स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों ने अवगत कराया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान खरीदने या दवा लेने के लिए कुछ ही मिनटों के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन लॉक कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा होती है।

वहीं, नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने गौला नदी पर एक और पुल निर्माण को लेकर एनएचएआई परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवगत कराया कि यह पुल बरसात में क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे लगभग 200 गांवों का संपर्क टूट जाता है। वर्तमान पुल के अस्थिर होने और लगातार बहाव में मिट्टी-पत्थर के जमा होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने यह भी बताया कि यह पुल कुमाऊँ क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थानों जैसे चोरगलिया, खटीमा, टनकपुर, चम्पावत, आदि कैलाश जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ता है, इसलिए इसका विकल्प तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुल निर्माण हेतु तत्काल आकलन बनाकर स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए हैं।