ग्राम गोसनी से ओली गांव को जोड़ने वाली सड़क योजना का विधायक ने किया शिलान्यास

ग्राम गोसनी से ओली गांव को जोड़ने वाली सड़क योजना का विधायक ने किया शिलान्यास

स्थान: लोहाघाट ( चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट, 17 अप्रैल

“मेरा गांव मेरी सड़क” योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसनी की परिध्यानी से ओली गांव तक बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास आज बुधवार को लोहाघाट के क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा किया गया।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में एक अहम कड़ी साबित होगी।

विधायक अधिकारी ने जानकारी दी कि लगभग ₹69.46 लाख की लागत से बनने वाली यह 1 किलोमीटर लंबी सड़क जल्द ही पूर्ण कर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ देगी। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या तोक सड़क सुविधा से वंचित न रहे।

शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उन्हें इस बहुप्रतीक्षित योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने खुशी जताई कि अब उनका गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है, जिससे आवागमन और विकास के रास्ते खुलेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रशासक रेनू वर्मा, चिरंजीवी लाल वर्मा, डॉ. लक्ष्मी दत्त ओली, कविराज मोनी सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।