नेशनल हाईवे पर हादसों के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अधिकारियों को दी चेतावनी

नेशनल हाईवे पर हादसों के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अधिकारियों को दी चेतावनी

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

उधम सिंह नगर

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-04-04-at-7.53.58-AM-2.jpeg

उधम सिंह नगर, 10 अप्रैल:
जनपद में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ढोल-नगाड़ों के साथ नेशनल हाईवे अधिकारियों के कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और लापरवाह व्यवस्था को लेकर अधिकारियों पर सवाल उठाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने हाईवे अधिकारियों से मुलाकात की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “हाईवे के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जहां भी कार्य अधूरा है, वहां उचित डायवर्जन व लाइटिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।”

संजय जुनेजा ने बताया कि कल ही तीन युवाओं की जान एक सड़क हादसे में चली गई, जो नेशनल हाईवे की लचर व्यवस्था का नतीजा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी अधिकारी नहीं जागे और भविष्य में किसी भी दुर्घटना में मौत होती है, तो मृतक का शव नेशनल हाईवे कार्यालय के बाहर रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संकेत है कि अब जनता की सहनशक्ति की सीमा खत्म हो चुकी है, और उन्हें जवाब चाहिए।