
रिपोर्टर: पंकज सक्सेना
हल्द्वानी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विभागों में वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंपने के क्रम में रेनू अधिकारी को महिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के मिलने के बाद जब रेनू अधिकारी आज हल्द्वानी पहुंचीं, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


कटघरिया ब्लॉक से शुरू होकर एक भव्य जुलूस के रूप में रेनू अधिकारी का काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

रेनू अधिकारी के पति महेंद्र अधिकारी ने इस मौके पर कहा कि वे दोनों वर्षों से भाजपा की सेवा में जुटे हैं और आज पार्टी नेतृत्व ने रेनू अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा सरकार ने विकास की नई लहर चलाई है और सभी दायित्वधारी अपना कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
रेनू अधिकारी की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए कदम उठाने का संकल्प लिया है।


