लोहाघाट पुलिस ने बाइक सवार युवक से 2.74 ग्राम स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

लोहाघाट पुलिस ने बाइक सवार युवक से 2.74 ग्राम स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट में स्मैक तस्करी में पकड़े गए युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार की शाम एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नगर के वीर कालू सिंह चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार अभिषेक ओली को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 2.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदिगृह भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी स्मैक की तस्करी में कब से संलिप्त था और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता बताया और लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।