खटीमा में पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक, अशोक सरकार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित

खटीमा में पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक, अशोक सरकार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित

स्थान -खटीमा उत्तराखंड

रिपोर्ट -अशोक सरकार

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की एक बैठक का आयोजन हुआ, जिस बैठक में सर्व सहमति के साथ चौथी बार वरिष्ठ पत्रकार अशोक सरकार को अध्यक्ष चुना गया अशोक सरकार को अध्यक्ष चुनने हेतु वरिष्ठ पत्रिका सुंदर बहादुर द्वारा सभी के बीच प्रस्ताव रखा गया व सभी के द्वारा उनकी बात का समर्थन देते हुए अशोक सरकार को पुनः चौथी बार खटीमा इकाई का अध्यक्ष चुना गया व सभी पत्रकारों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर अशोक सरकार को बधाईयां दी गई,

खटीमा प्रेस परिषद इकाई की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी के द्वारा की गई व संचालन वरिष्ठ पत्रकार गणेश पुजारा द्वारा किया गया साथ ही चंपावत के जिला अध्यक्ष चमन भदोरिया भी उपस्थित रहे इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की मुझे अत्यंत खुशी है की खटीमा की पत्रकारों की एकता को देखते हुए जो की आज खटीमा में पत्रकार प्रेस परिषद के सभी पदाधिकारी द्वारा पुनः चौथी बार अशोक सरकार को खटीमा इकाई का अध्यक्ष चुना गया व साथ ही उन्होंने यह भी बताया की पत्रिका प्रेस परिषद 18 राज्यों में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रही है और उत्तराखंड में पत्रकार प्रेस परिषद सबसे अच्छे संगठन के रूप में पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के द्वारा आने वाले अप्रैल माह से सभी पत्रकारों को दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा साथ ही उन्होंने पत्रकार प्रेस परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सरकार को बधाई देते हुए आदेशित किया है की 10 दिनों के भीतर पदाधिकारी का चयन कर पदाधिकारी की सूची को प्रदेश स्तर में भेजने का कष्ट करें ताकि उसे हम राष्ट्रीय स्तर में भेज कर सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों के परिचय पत्र जल्द से जल्द बनाए जाएंगे।

वहीं नवनिर्वाचित खटीमा इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अशोक सरकार द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए भावुक होकर बताया की ‘मेरे कंधों में जो मेरे सहयोगी पत्रकार भाइयों ने व शीर्ष नेतृत्व में खटीमा पत्रिकाओं के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए चुना है मैं हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए जिस प्रकार आज तक कार्य कर्ता रहा हूं’ । उसी प्रकार आगे भी कार्य करूंगा इस बीच उपस्थित रहे पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिनारायण अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रिका अनुज शर्मा,अजय गुप्ता,भारत चौफाल, गुड्डू खान,दीपक यादव, राजीव गुप्ता,मायाशंकर, वेद प्रकाश, गणेश पुजारा, चमन भदोरिया मुस्तकीम अंसारी, सलीम भाई, आमिर अंसारी, टोनी वर्मा, राजीव कुमार, सुंदर बहादुर, विजय कुमार, अमित कुमार, ईश्वर सिंह, सर्वजीत, आमिर राजा, अनुपम गुप्ता,विनोद जोशी,नवीन भट्ट ,नितेश अग्रवाल, अंकित ठाकुर , रिंकू ठाकुर।