


स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -अशोक सरकार


आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी खटीमा को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उनका कहना है कि पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आरटीओ के द्वारा रोज चकरपुर पर चालान करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।



यह अनुचित है क्योंकि इसका असर दूर-दूर क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं द्वारा अन्य राज्यों में गलत संदेश जाएगा , देवभूमि उत्तराखंड में मंदिर माला योजना के अंतर्गत पूर्णागिरि मेला भी आता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अन्य राज्यों से यहां पहुंचते हैं जिसका गलत संदेश पूरे देश में जाएगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट से निवेदन किया कि आरटीओ द्वारा जो पूर्णागिरि श्रद्धालु को स्टीकर या अन्य चीजों को लेकर परेशान किया जा रहा है आरटीओ को इस तरह से कार्य करने से रोका जाए ,उप अधिकारी खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट ने हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अब आरटीओ इस तरह से परेशान नहीं करेंगे।



दरअसल हिंदुओं की आस्था का केंद्र मां पूर्णागिरी के धाम में 15 मार्च से मेला शुरू हो चुका है दो माह तक चलने वाले इस मेले में उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी बिहार दिल्ली हरियाणा एवं अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने आते हैं। इस पर आरटीओ द्वारा इस तरह चालान के नाम पर उनको परेशान करना एक देवभूमि से गलत संदेश जाएगा, प्रशासन को चाहिए कि इस पर ध्यान देते हुए पूर्णागिरि माता के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का ध्यान रखकर चालान की कार्यवाई करने से बचना चाहिए।




