भाजपा ने मंडल और जिला अध्यक्षों की घोषणा की, अब प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर टिकी निगाहें

भाजपा ने मंडल और जिला अध्यक्षों की घोषणा की, अब प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर टिकी निगाहें

स्थान – देहरादून

रिपोर्ट – सचिन कुमार

भाजपा ने संगठन पर्व के तहत भजापा ने प्रदेश में मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी तो वहीं अब सभी की निगाहें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हुई हैं।

माना जा रहा है कि मार्च लास्ट या फिर अप्रैल के शुरुआत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करा सकती है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि भाजपा ने मंडल और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्र का अलग शेड्यूल होता है और उस शेड्यूल के तहत जगह बनेगी और सही समय आने पर भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।