आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव से राहत देगी। निश्चिंत होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। थोड़ा समय एकांत में बिताने से सुकून मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई या प्रतियोगिता को लेकर बहुत सावधान रहेंगे।
नेगेटिव- अपने व्यवहार को संतुलित रखें। नहीं तो आलस और गुस्से से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं होगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
व्यवसाय- स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें। मीडिया और इंटरनेट संबंधी जानकारियां हासिल करना आपको वर्तमान व्यवसाय की समझ देगा। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें। फाइनेंस जैसी गतिविधियों में गलतियां हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों से मुलाकात दिन को और खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- पेट संबंधित समस्याएं रह सकती हैं। इसकी वजह आपकी असंतुलित दिनचर्या है। मौसम के अनुकूल व्यवहार रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला , भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सकारात्मक दिन बितेगा। शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। दूसरों के लिए सेवा भाव रहेगा।
नेगेटिव- भावुकता और उदारता जैसी आदत में बदलाव लाना जरूरी है। अनजान व्यक्ति आपको बहलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। आवश्यक कार्य के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कार्य प्रणाली में परिवर्तन और विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। करियर से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार हल्का हो जाएगा।
लव- परिवार के बीच तालमेल की कमी रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। इनसे दूर रहना उचित है।
स्वास्थ्य- अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न आने दें। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट पैदा कर सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त कार्यभार से आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावट आ सकती हैं, इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भूमि संबंधी विवादों को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें। उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान दें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार करने संबंधी योजनाओं में व्यवधान आएंगे, लेकिन अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग लेना फायदेमंद होगा। किसी योजना में किए गए निवेश से लाभ मिलने वाला है। नौकरी में किसी तरह की लापरवाही न करें, वरना सीनियर्स की नाराजगी का शिकार हो सकते हैं।
लव- अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं का सम्मान बनाए रखें। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल लापरवाही न करें। तनाव से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। अपनी प्रतिभा और सूझबूझ से कुछ ऐसा निर्णय लेंगे कि आपको भी आश्चर्य होगा। राजनीतिक संबंध से आपको फायदा होने की उम्मीद है।
नेगेटिव- घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाय आपस में मिलकर निवारण करें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। युवा बेकार की मौज मस्ती में अपना समय नष्ट न करके अपने करियर पर ध्यान दें।
व्यवसाय– व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। इसका ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही से गैस और पेट संबंधी दिक्कत रहेगी। व्यवस्था के साथ अपने सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी योजना को अंजाम देने के लिए अनुकूल समय है। समस्या आने पर राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद होगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें सफलता के लिए सकारात्मक नजरिया रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें। खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है। दिन के बीच में दुखद समाचार मिलने से उदास और नकारात्मक हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी। हर काम गंभीरता से करें। आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में तरक्की का मौका मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रखने के लिए सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियां भी जरूरी हैं। अत्यधिक कार्यभार से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रकृति आपको बहुत मौके दे रही है। अपनी योग्यता और सामर्थ्य को पहचानें। समय का अच्छा उपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कामों के साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कामों में दिलचस्पी लेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में रहेगा।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बजट का भी ध्यान रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। सामाजिक कामों में किसी से बेवजह न उलझें। युवाओं को पढ़ाई और करियर के लिए ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। मार्केटिंग और नेटवर्किंग जैसी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दे। लापरवाही से इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित झंझट हो सकता है। हिसाब में पारदर्शिता रखें।
लव- परिवार का सहयोग आपको ऊर्जावान रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में गड़बड़ होती नजर आ रही है। बहुत मेहनत और तनाव से नसों में खिंचाव और दर्द की रहेगा। व्यायाम, योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से अटका हुआ फाइनेंस संबंधी काम हल हो सकता है। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित मसला चल रहा है तो उसके बारे में विचार-विमर्श करने का उचित समय है। घर में खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- आपका गुस्सा बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। थोड़ा समय आत्म चिंतन और मनन में जरूर लगाएं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। उन्हें प्रारंभ करने का अनुकूल समय है। कुछ चुनौतियां रहेंगी। सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिलेगा।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन में खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से कब्ज और गैस से पेट दर्द रहेगा। योग, व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खर्चों के साथ इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। तनाव न लें। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आत्मिक शांति महसूस होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उन कामों के बनने की उचित संभावना है।
नेगेटिव- सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके राजनीतिक रुतबे का नाजायज फायदा कोई उठा सकता है। आपकी मान-हानि हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में गति आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। शुभ और महत्वपूर्ण यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन रुक सकता है, इसलिए सावधान रहें।
लव- घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करें। दिनचर्या और खानपान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। किसी काम में सफलता संघर्ष के साथ मिलेगी। शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- करीबी रिश्तों में भावनात्मक अपेक्षाएं रखना परेशान करेगा। व्यावहारिक रहें। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन परेशान हो सकता है। बेहतर होगा किसी गतिविधि में बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। योजना बनाकर काम को अंजाम देना आपकी समस्याओं को कम करेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी डील होने से खुशी महसूस होगी। साथ काम करने वालों से संबंध मधुर रखें।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव से सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करें। उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर थोड़ा समय अपने लिए निकालें। इससे आप नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्या सुलझ जाने से राहत और सुकून मिलेगा। रुकी पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है।
नेगेटिव- अत्यधिक काम से थकन हो सकती है। अपने काम को दूसरों के साथ बांटना चाहिए। पुरानी नकारात्मक बातों को याद करने की अपेक्षा वर्तमान में जिएं। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय मतभेद दूर करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जिससे आप काफी हद तक चिंता मुक्त महसूस करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ ट्रांसफर मिलने के भी योग हैं।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग से महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। घर में अनुशासन रहेगा।
स्वास्थ्य- खून और पैरों से संबंधित दिक्कत रहेगी। अपनी जांच अवश्य कराएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ गलतफहमी चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए अनुकूल समय है। इस काम में बड़े लोगों का भी सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से फायदेमंद संपर्क बन सकते हैं। जो भविष्य के लिए बहुत बेहतरीन साबित होंगे।
नेगेटिव- लेनदेन में सावधानी रखें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि से तनाव रहेगा। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न बिताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। कीमती समय न गंवाए। किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर रुकावटें आ सकती हैं। आप विवेक पूर्ण तरीके से उनका समाधान निकाल लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना रखें। सम्मान रखने से घर में शांति का माहौल रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से ज्यादा मेलजोल न रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लापरवाही न करें। पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई काम अधूरा है, तो निराश होने के बजाय ऊर्जा से उसे निपटाने की कोशिश करें। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अपने काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने पर फोकस रहेगा।
नेगेटिव- अपने काम खुद पूरे करने की कोशिश करें। किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें। नकारात्मक लोग आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक फोकस बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- यह समय उन कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल है, जो अधूरे चल रहे थे। आपकी मेहनत आपको सफलता दिला सकती है। ऑफिस में टीमवर्क में काम करें। कर्मचारियों पर काम का ज्यादा दबाव रहेगा। इससे तनाव बढ़ेगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद दांपत्य जीवन के लिए समय निकालना जरूरी है। घर की व्यवस्था उचित रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट संबंधित दिक्कतें रहेंगी। कब्ज और गैस से परेशान हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8