चाची के प्यार में बर्बाद जिंदगी, जुदाई नहीं सह सका 18 साल का रोहित

चाची के प्यार में बर्बाद जिंदगी, जुदाई नहीं सह सका 18 साल का रोहित

बिहार के 18 वर्षीय युवक को अपनी ही चाची से हो गई थी मोहब्बत, मुक्तेश्वर में लगाई फांसी

 बिहार का युवक अपनी ही चाची के इश्क में बावला हो गया। चाची से मोहब्बत का चर्चा आम हुआ तो घरवालों ने उसे चाचा के साथ मुक्तेश्वर भेज दिया। कुछ दिन तो ठीक गुजरे, लेकिन चाची की जुदाई उसे बेचैन कर रही थी। उससे रहा नही गया तो फांसी लगा कर जान दे दी। उसका शव जंगल में चीड़ के पेड़ से लटका मिला।

बिहार के जिला पूर्वी चंपारण का रहने वाला 18 वर्षीय रोहित कुमार का अपनी चाची से मोहब्बत कर बैठा। चाची ने भी भतीजे को नही रोका और रिश्तों को मोहब्बत की आग में जल जाने दिया। एक दिन चाची और भतीजे के अवैध संबंध का भंडाफोड़ हो गया। परिवार ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को धुनाई भी हुई, लेकिन रोहित चाची के प्यार में फना हो चुका था। उसे परिवार का समझना समझ नही आया।

समझाने से बात नही बनी तो परिजनों ने रोहित को उसके चाचा के साथ नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर भेज दिया। रोहित का चाचा यहां मजदूरी करता है। रोहित भी चाचा के साथ काम करने और रहने लगा, लेकिन चाची की याद उसे तड़पा रही थी। वो किसी से कुछ कह भी नही पा रहा था। चाची को फोन करता तो वो फोन भी नही उठाती। बस इसी के बात से रोहित तनाव में आ गया। बीते सोमवार की रात उसने अपने चाचा व अन्य श्रमिकों के संग बैठकर खाना खाया। रात जब सब सो गए तब रोहित जंगल में चला गया और लौट कर नही आया। सुबह चाचा ने उसे बिस्तर पर नही पाया तो खोजबीन शुरू की। घर के कुछ दूरी पर चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को बिहार लेकर रवाना हो गए।