





हरिद्वार

धर्मनगरी में भी शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में आने वाले देशभर के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।


धर्मनगरी के होटलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और व्यवस्थित होटल मिल सकें।




28 जनवरी से देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। हरिद्वार को भी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी दी गई है।




स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में भी कबड्डी, हॉकी और कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में लगभग देशभर के 450 खिलाड़ी खेलने के लिए आएंगे।



खिलाड़ियों को कोच, मैनेजर आदि के रुकने के लिए शहर के 29 होटलों को चिह्नित किया गया है।



