


शहजाद अली

हरिद्वार

हरिद्वार की जुर्स कंट्री सोसाइटी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस समस्या से परेशान महिलाओं ने डीएम कर्मेंद्र सिंह के जनता दरबार में पहुंचकर गुहार लगाई। महिलाओं का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से उनके और उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।


महिलाओं ने बताया कि कुत्ते आए दिन कॉलोनी में घूमते रहते हैं और कई बार बच्चों को काट भी चुके हैं। इस बारे में उन्होंने पहले नगर निगम प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर निगम


प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।डीएम कर्मेंद्र सिंह ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।


