सावन के चौथे सोमवार पर हरिद्वार में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़……

सावन के चौथे सोमवार पर हरिद्वार में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़……

मनोज कश्यप /हरिद्वार

एंकर:- धर्म नगरी हरिद्वार में आज सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिव भक्त जलाभिषेक कर महादेव की आराधना में लीन हैं। सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। वहीं, मंदिर समितियों की ओर से भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिवालिक नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भक्त सुबह से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने में लगे हुए हैं।

हर की पैड़ी समेत गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हालांकि, पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है।

इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान करने से बचें।