सावन का चौथा सोमवार,जिले के सभी शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन का चौथा सोमवार,जिले के सभी शिवालयों में उमड़ी भीड़

लोकेशन,,हरिद्वार

रिपोर्ट,,सुधीर चावला

Ancor- सावनमाह के चौथे सेामवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,दूध, जल, बिल्व पत्र से शिवलिंग पर अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामनाएं की।

शहर सहित क्षेत्र के शिवालयों में दिन भर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष महादेव,श्री दरिद्र भंजन महादेव शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहा।

दर्शन पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए।सावन के चौथे सोमवार पर शहर सहित आस-पास के गांवों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर पूजन किया।

श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण शर्मा सहित श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर खुशहाली की कामनाएं की।