

लोकेशन- ऋषिकेश, रायवाल

संवाददाता- सागर रस्तोगी


रायवाला थाना क्षेत्र के वासंती माता मंदिर के समीप गंगा किनारे स्थित गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट एक विवादित भूमि पर लगा गेट व उसकी तरबाड़ को देर रात दबंगो ने तोड़ दिया। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया। मामले मे शिकायत होने पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर और जेसीबी सीज कर दी है।


बताया जा रहा है कि गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर दो पक्षों का विवाद पुराना है। शुक्रवार देर रात बजे एक ट्रैक्टर, जेसबी और एक लक्जरी वाहन में सवार होकर आए कुछ दबंगों ने पहले हथौड़े की मदद से गेट का ताला तोड़ा।


ट्रैक्टर की टक्कर मार कर गेट व तारबाड़ को भी उखाड़ा दिया और साथ ले गए। इस दौरान लग्जरी वाहन से आया एक साधुवेशधारी भी मौके पर खड़ा दिखाई दिया, जो की गेट तोड़ रहे

दबंगों को निर्देशित कर रहा था। मामले में खुद को भू- स्वामी व गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य न्यासी बता रहे डीआर तिवारी ने एक आश्रम के स्वामी वह एक अन्य व्यक्ति को नामजद जड़ करते मामला दर्ज करवाया है।


