जंगली हाथी ने मोहान के सफारी स्वागत गेट पर शौचालय को तोड़ डाला

जंगली हाथी ने मोहान के सफारी स्वागत गेट पर शौचालय को तोड़ डाला

रिपोटर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड के मोहान रेंज के कार्यालय के पास जंगली हाथी

ने सफारी स्वागत गेट पर बने लेडीज़ व जेंट्स शौचालय को विगत रात्रि में तोड डाला ।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगा सरन ने बताया कि स्वागत गेट के पास हाथी ने नकुसान किया था। उन्होंने कहा डीएफओ महोदय अल्मोड़ा को मामले की जानकारी दी गई।

उनके द्वारा स्वागत गेट के आसपास सोलर फेसिंग का कार्य शुरू किया गया है। संभवतः है कि एक सप्ताह के अंतर्गत सोलर फेसिंग का कार्य पूरा हो जाएगा