

लोकेशन ऋषिकेश

संवाददाता सागर रस्तोगी


लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 58 लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे।


शिविर में 52 लोग रक्तदान करने में सफल रहे। जबकि 6 लोग हाथ में टैटू गुदवाने की वजह से रक्तदान नहीं कर सके। क्लब के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि रक्तदान करने में आधा दर्जन महिलाएं भी शामिल रही। इन दोनों बारिश की वजह से डेंगू का कर देखने को मिल रहा है।


जिसकी वजह से ज्यादातर अस्पतालों के ब्लड बैंक में खून की कमी देखी जा रही है। इसलिए डिमांड पर क्लब ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान शिविर लगना शुरू किया है।

रक्तदान शिविर में हिमालयन अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने अपना सहयोग दिया।


