बिल्डर साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून 

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस की टीम जांच के लिए गुरुवार को गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची। पुलिस ने गुप्ता बन्धुओं के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आवास पर नियुक्त कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए उनके बयान दर्ज किए।

बता दें 24 मई को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बिल्डर साहनी ने लगाए थे ये आरोप

साहनी ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांप्लेक्स के निर्माण के लिए अनिल गुप्ता से साझेदारी की थी। लेकिन इस बीच अजय गुप्ता ने दखलअंदाजी करते हुए उन पर पूरा प्रोजेक्ट अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। बिल्डर साहनी के आत्महत्या के बाद सामने आया की सुसाइड से पहले 16 मई को उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था।

आरोपियों के खिलाफ बढ़ी धारा

प्रार्थनापत्र में साहनी ने अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने के लिए डराने और धमकाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धारा बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले में साहनी के परिजनों और कारोबार से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

गुरुवार को पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए डालनवाला स्थित अजय गुप्ता के आवास पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अजय गुप्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही आवास में नियुक्त कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए