
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा में जैसे-जैसे दंगाई पकड़े जा रहे है। वैसे-वैसे एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। आज पुलिस ने 10 दंगाईयों को गिरफ्तार किया।


जिसमें से अरबाज इस दंगे में सबसे बड़ा शातिर निकला। दंगाईयों को पेट्रोल दिया था। इस पता पुलिस को तब चला जो दंगाई इनसे पहले पकड़े गये थे। उसी में से एक दंगाई ने बताया कि अरबाज ने घर से पेट्रोल दिया था। इसके बाद शहजाद और फैजान ने पैटोल बम बनाये थे।

यहीं नहीं पुलिस ने 20 साल के अरबाज पुत्र हसीन अहमद लाइन नंबर.17 शराफत अंडे वाली गली के घर से दो जरकीनों में करीब 9 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया। वहीं मोम्मद फैजान पुत्र अनीश अहमद निवासीनई बस्ती, वाडै नंबर 25 बनभूलपुरा और शहजाद उर्फ छोटा पुत्र मौहम्मद अशफाक निवासी निकट दुर्गा मंदिर इंन्द्रानगर

बनभूलपुरा ने मुखानी थानाध्यक्ष का सरकारी वाहन फूंका था। विगत दिवस फैजान के घर से 4 पेट्रोल बम पुलिस ने बरामद किये थे।आज एसएसपी मीणा ने बताया कि अरबाज ने पेट्रोल कहां से खरीदा था। फिलहाल उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं


पुलिस अभी तक 16 नामजद दंगाईयों में से 12 दंगाईयों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि चार अभी भी फरार हैं। जिनमें अब्दुल मलिक और उसका बेटा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस हर दंगाई को बिल से बाहर निकालने में जुटी है।


