
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट- पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में बीते दिनों हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा दिया गया है। डीएम वंदना सिंह ने सोमवार रात पूरे वनभूलपुरा थाना क्षेत्र को कर्फ्यू से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। बीती आठ फरवरी को वनभूलपुरा क्षेत्र में भड़की हिंसा


के दौरान पूरे हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था। नया आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से प्रभावी होगा।बीती आठ फरवरी को वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर बने मदरसा और धार्मिक स्थल के अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा फैल गई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत समेत

सैकड़ों पुलिस-मीडिया कर्मी और क्षेत्रवासी घायल हो गए थे। क्षेत्र में फैली हिंसा को देखते हुए डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल पूरे हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था। बीती 10 फरवरी को क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार को देखते हुए डीएम ने सिर्फ वनभूलपुरा थाना क्षेत्र तक कर्फ्यू को सीमित कर दिया था।

11 फरवरी को कर्फ्यू क्षेत्र में और राहत दी गई थी। जिसके तहत गौजाजाली, आरएफसी गोदाम व रेलवे बाजार क्षेत्र एवं शेष वनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू लगाया गया था। सोमवार से इस क्षेत्र में सिर्फ नाइट कर्फ्यू ही लगाया गया। जबकि अतिक्रमण मुक्त मलिक का बगीचा


क्षेत्र की 100 मीटर की परिधि में पूर्ण कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए। सोमवार देर रात डीएम ने पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र को भी कर्फ्यू से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से प्रभावी होगा।


