वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने लिया जायजा

वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने लिया जायजा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट,, संजय कुंवर,

स्थान –बद्रीनाथ धाम,

शीतकाल में भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ के आसपास हुई बर्फबारी के बाद अब वन विभाग ने बदरी पुरी छेत्र में वन्य जीवन की सुरक्षा,संरक्षण और वन संपदाओं की निगरानी बावत रैकी के साथ साथ लम्बी दूरी की पैट्रोलिंग भी शुरू कर दी है,

इस दौरान वन विभाग के अधिकारियो और वन कर्मियों की एक टीम ने गोविंद घाट वन प्रभाग के तहत हनुमान चट्टी छेत्र से बद्रीनाथ धाम छेत्र तक की सघन चेकिंग पैट्रोलिंग अभियान पूरा किया,

वन विभाग के अधिकारियो ने बद्रीनाथ धाम में वन विश्राम गृह सहित चौकियों का भी जायजा लिया,इस दौरान वन विभाग की टीम ने बद्रीनाथ छेत्र में विचरण करते हुए

दुर्लभ वन्य जीवों सहित हिमालयन भरल,आईबेक्स,ब्लू शीप के कई झुंडो को विचरण करते हुए देख सुखद अनुभूति प्राप्त की, वन कर्मियों की मानें तो शीत काल में बदरी धाम के कपाट बंद होने से जन विहीन बदरी पुरी छेत्र में इस तरह वन्य जीवों और वन्य जीवन का खुले आसमां के नीचे विचरण करने की

इतनी सुखद तस्वीर खुली आंखों से दिखाई देना वन्य जीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए भी सुखद खबर है,