34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहके अंतर्गत विगत एक माह से चल रहा जन जागरूकता कार्यक्रम का समापन

34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहके अंतर्गत विगत एक माह से चल रहा जन जागरूकता कार्यक्रम का समापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट – संदीप कुमार

स्थान -चमोली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस चमोली द्वारा आज पुलिस मैदान गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को प्रति जागरूकता लाने हेतु पेटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी।-

जिसमें सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर गोपेश्वर, क्राइस्ट ऐक्डमी कोठियालसैण, राजकीय बालिका कन्या हाई स्कूल नैग्वाड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। यातायात पुलिस चमोली द्वारा यातायात के संकेतों

/चिन्हों को दर्शाते हुए एक नमूना ट्रैक रूट बनाया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से वाहन चलाते समय सड़क पर बने यातायात के चिन्ह/संकेतों के बारे पूछा गया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया की हमेशा अपने परिजनों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करें। एसपी चमोली द्वारा छात्र-छात्राओं को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स” दिए गए।

पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। इस दौरान एसपी चमोली ने भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया।