
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान -सल्ट

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के संकुल क्वैराला में द्वितीय दिवस की आख्या सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैणमानुर मोहित सिंह बिष्ट के द्वारा संकलित की गई थी।


जिसका वाचान स्वयं उन्हीं के द्वारा किया गया।मास्टर ट्रैनर अनुष्का बुड़ाकोटी ने द्वितीय दिवस का फीड बैक सम्मानित सदस्यो से लिया।उसके बाद द्वितीय सत्र में एस एम सी की विद्यालय में भूमिका विषय पर के प्रकाश डालते हुए

मास्टर ट्रैनर एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्र में हर बच्चा महत्वपूर्ण होता है और राष्ट्र तभी सशक्त बनता है जब सभी नागरिको को समान और भरपूर अवसर मिलेगे।उन्होंने सोशल मीडिया में गतिविधियो के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और उपशिक्षा अधिकारी सल्ट के फेसबुक पेज से जुड़ने की अभिभावको से अपील की।

परख अभ्यास में बच्चो की भागीदारी पर बात करते हुए जिज्ञासा चैट बाॅट के विषय में चर्चा परिचर्चा रखी गई।आज बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बालिका शिक्षा पर अच्छी चर्चा परिचर्चा हुई।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के तौर विजय कुमार,प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅलिज झिमार का आगमन हुआ।श्री कुमार ने अभिभावको से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चो को पश्चपोषण देना बहुत महत्वपूर्ण होता है।


आज की परिचर्चा में दामोदर नैलवाल,दान सिंह भण्डारी,शिवकुमार सिंह,नरेन्द्र कुमार,मोहित सिंह बिष्ट,जयनन्द ,रेखा देवी,पुष्पा देवी,मोनिका रावत,दीपा देवी,बबीता देवी,जसोदा देवी,राधिका देवी ने सक्रिय सहभाग किया।


