मछोड मंडल के विभिन्न बूथों में भाजपा ने चलाया दीवार लेखन अभियान

मछोड मंडल के विभिन्न बूथों में भाजपा ने चलाया दीवार लेखन अभियान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान मछोड

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मछोड मंडल के विभिन्न बूथों में दीवार लेखन अभियान का कार्य शुरू किया। इस दौरान लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुडडी देवी ने कहा दीवार लेखन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ दीवार लेखन मे संगठन द्वारा अधिकृत नारा

” एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे को प्रमुखता से लिखा। साथ ही उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक बूथ पर दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा। जिसमें बूथ में रहने वाले कार्यकर्ता की सहभागिता रहेंगी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मछोड गुडडी देवी, मंडल महामंत्री दिनेश मनराल, शक्ति केन्द्र संयोजकजीवन सिंह तड़ियाल, शक्ति केन्द्र संयोजक गोविन्द सिंह बिष्ट,

जिलामंत्री हरीश कोटिया, मण्डल मंत्री कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश कडाकोटी,मनोहर रौतेला , गिरधारी सिंह ,मोहिनी मौलेखी आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।