
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भक्तों में उत्साह का वातावरण है। उत्तराखंड में भी जगह – जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोग जश्न मना रहे हैं।


देहरादून भाजपा महानगर की ओर से शनिवार को राजधानी देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने हिस्सा लिया।

बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकली वहां पर लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हिंदुत्व और भगवान राम को लेकर पहले कई तरह के बयान दिए उनको लेकर कुछ नहीं कहना है। बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



