
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

केंद्र की तर्ज पर एक जुलाई से कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया।आज को इसका आदेश जारी हो सकता है।विभिन्न संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली को अनुमोदन दे दिया है


इससे पहले दिन में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी।केंद्र के समान महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया।शनिवार को इसका आदेश जारी हो सकता है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

सचिवालय संघ ने जताया आभार सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी,


संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत, लालमणि जोशी, रेनू भट्ट, रमेश बड़थ्वाल, प्रमिला टमटा ने कहा कि काफी समय से ये मांग की जा रही थी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।


