दो दशकों से अधर में लटके सुरईथोटा तोलमा मोटर मार्ग पर कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर,

दो दशकों से अधर में लटके सुरईथोटा तोलमा मोटर मार्ग पर कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -संजय कुंवर,

स्थान -जोशीमठ

करीब दो दशक के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अधर में लटके जोशीमठ प्रखंड के मलारी नीति बॉर्डर रोड और सीमांत धौली गंगा घाटी के ईको टूरिज्म गांव तोलमा के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है,

सुराईथोटा से तोलमा गांव तक लोक निर्माण विभाग द्वारा यह सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होने के बाद अब विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में पर्यटकों और ट्रेकरो पर्वतारोहियों की मेजबानी करने वाले प्रचुर जैव विविधता से भरे जनजाति

बाहुल्य गांव तोलमा के ग्रामीणों में खुशी साफ देखी जा सकती है, तोलमा के ग्रामीणों ने सड़क का कार्य शुरू कराने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी ऑफिशियल और इंजीनियरों का भी आभार जताया है

, दो दशक बाद ही सही अब तोलमां गांव के लोगों को अपने गांव तक लिंक रोड पहुंचने की आस पूरी होने जा रही है,