
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर-सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी पर्व पर होने वाले कार्यक्रम, इस बार अयोध्या की थीम पर होंगे।


सीएम ने इस बाबत संस्कृति विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।

इसे लेकर देश में उत्साह है। उत्तराखंड में इस आयोजन को लेकर विशेष उमंग और ऊर्जा का माहौल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि

इस दिन दीपोत्सव के साथ इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम करें। सीएम ने कहा-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर लोगों से कलश यात्रा निकालने, राम कथा आयोजित करने और प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान स्कूलों में भगवान श्रीराम के आदर्शों पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं।



