रूड़की में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

रूड़की में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – रूड़की

मात्र 20 मिनट में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान में लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम,पास में ही बच्चों को स्कूल से लेने गयी थी मकान स्वामी,घर पहुचंते ही हालात देखकर उड़े होश आपको बता दे कि रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलडा ग्राम के सामने साउथ ग्रीन सिटी कॉलोनी में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। मकान स्वामी के अनुसार चोरो ने लाखों की ज्वैलरी औऱ घर में रखी दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया इतना ही नही अज्ञात चोर घर से बच्चों के कपड़े तक चुरा कर ले गए।

आपको बता दे कि रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और घर मे रखे बच्चों के कपड़ो के साथ साथ लाखों की ज्वैलरी और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। वहीं मकान स्वामी दीपा सैनी ने बताया कि वह अपने बच्चों को पास में ही मोंटफोर्ट स्कूल से लेने गयी थी जिसमे मात्रा 20 से 25 मिनट का समय लगा जैसे ही वह बच्चों को लेकर वापस आई तो तो उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है साथ ही घर के हालात देखकर उसके होश उड़ गए।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसकी सूचना परिजनों को दी साथ साथ पुलिस को भी दी गयी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घनी आबादी के बीच दिनदहाड़े चोरी होने के मामले को लेकर कहा जा सकता है कि चोरों के हौंसले बुलंद है।