
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर-सचिन कुमार।

स्थान -देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा एजेंसी एसपीजी ने उत्तराखंड की गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार सहित सुरक्षा और पुलिस अधिकारी के साथ मौजूद रहे।


आपको बता दें कि देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन हो रहा है। जिसमें 8 दिसंबर को मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे,

जिसके चलते तमाम सुरक्षा को लेकर बैठक ली जा रही है। डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से मिल रहे

निर्देशों के अनुसार कार्य और मॉकड्रिल किया जा रहा है। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात की व्यवस्था दुरस्त की जा रही है।



