
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिपोट -संजय कुंवर,

स्थान -बद्रीनाथ

भू बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ जी के कपाट बंद होने में अब महज 30 घण्टे का समय बाकी है,लेकिन बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहां कुंभ मेला हो रहा है,


आज सुबह से ही बदरी पुरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है,आप इन तस्वीरों में देख सकते है जहां नजर दौड़ाएं श्री हरि नारायण भक्तो का समूह नजर आ रहा है,तप्त कुंड से लेकर ब्रह्मा कपाल तीर्थ,साकेत तिराहा, टैक्सी स्टैंड, माणा, भीम पुल, तक नारायण भक्तो का सैलाब उमड़ा हुआ है,

केदारनाथ,गंगोत्री,और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट भी कल शनिवार को अपरान्ह 3बजकर 33मिनट पर शीत काल के लिए बंद हो जायेंगे, इससे पूर्व खुश गवार मौसम के चलते बद्रीनाथ धाम में श्री हरि नारायण भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की रिकार्ड तोड भीड़ जगत पालन हारी भगवान बदरी विशाल के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का ही प्रतीक है, जो साकेत तिराहे से लेकर मंदिर के सिंह द्वार तक श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें इस बात को बयां करती है

,बदरी पुरी आज नारायण भक्तो से गुलजार हो रखी है,कपाट खुलने से लेकर अबतक बदरी धाम में करीब 18लाख 18हजार श्रद्धालु पहुंच चुके है,



