मशरूम की खेती का दिया नि:शुल्क प्रशिक्षण/ अरविन्द थपलियाल

मशरूम की खेती का दिया नि:शुल्क प्रशिक्षण/ अरविन्द थपलियाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -बड़कोट

नौगांव विकासखडं में गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय भरत सिंह राणा (कृषि पंडित) के सुपुत्र जगमोहन सिंह राणा अध्यक्ष यमुना घाटी फल एवं सब्जी प्रसंस्करण स्वायत्त सहकारिता द्वारा एक दिवसीय निशुल्क मशरूम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें एन. आर.एल.एम. की बहुत सारी महिलाओं सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया । तथा मशरूम के बारे में जानकारी ली। जिसमें सहकारिता के अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनर जगमोहन राणा ने बताया कि हमारे पहाड़ में मशरूम की अनेक संभावना है जिसको हम अपने पुराने खंडहर पड़े हुए

घरों तथा पुरानी गौशाला में भी कर सकते हैं जिससे महिलाओं या अन्य जो भी मशरूम पर कार्य करना चाहते हैं।उनको अच्छा बेनिफिट हो सकता है तथा उनकी आजीविका में भी अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस प्रशिक्षण शिविर में तमाम प्रशिक्षण आर्थियों ने भाग लिया

जैसे क्रांति सीएफ की अध्यक्ष संतोषी राणा ,श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राजकुमारी , यमुना घाटी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मनसा देवी सहित अन्य लोग हर्षवर्धन, विपिन बडोनी, सीमा देवी, मोनिका, कविता, केंद्रा देवी, सरोजिनी, ललिता, रमिता ,चंद्र मोहन, सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।