
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोर्टर केशव रावत

स्थान -टिहरी

मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विकासखंड का है जहां आज CHC चौण्ड लम्बगांव में सुबह 8:00 बजे ओनालगाँव निवासी 27 वर्षीय महिला प्रसव के लिए आई थी लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उचित व्यवस्था व लेडीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स व गायनी डॉक्टर के न होने के कारण गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा


के दौरान आज जान से हाथ धोना पड़ा।यह व्यवस्था CHC चौण्ड की ही नहीं बल्कि जनपद में जितने भी CHC है उनके साथ-साथ जनपद का जिला मुख्यालय का जिला चिकित्सालय में भी लेडी स्पेसलिस्टडॉक्टर गाइनी का ना होने के कारण तमाम CHC सेंटर केवल और केवल रेफर सेंटर बने हुए हैं

और हालात यह है कि आपका उत्तराखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स में जब उत्तराखंड के दूरस्थ गांव से कोई मरीज कोई बहन बेटी प्रसव पीड़ा के दौरान यह कोई बुजुर्ग नौजवान बच्चा किसी बीमारी के दौरान आपातकाल में पहुंचता है

तो उसे वहां बेड तक नहीं मिल पाता जिसके कारण तमाम उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र से आये लोगो को आपातकाल की स्थिति में प्राइवेट हॉस्पिटलों की शरण लेनी पड़ती है जिससे यह साफ साबित होता है कि हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड के आम जनमानस के लिए गरीब के लिए कितनी संवेदनशील है कितनी चिंतित है।



