
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान-बग्वालीपोखर

आदर्श राजकीय इंटर कालेज बग्वालीपोखर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।


प्रातः विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अजय जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने ‘महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं से उनके बताये, आदर्शो पर चलने की बात कही।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा महात्मा गांधी व शास्ती जी की जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। बच्चो को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया ।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद जोशी शिक्षक पूरन चंद्र, अर्जुन सिंह ,नयन पांगती, दीपिका वर्मा, विजय कुमार, रणजीत सिंह कार्की ,हरीश रावत, तारा पांडे ,हरीश भंडारी ,दीपा टम्टा, हंसी चंद, बाली सिंह राणा तथा विद्यालय के छात्र सम्मिलित रहे ।



