
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – संजय जोशी

स्थान – रानीखेत

मुस्लिम समुदाय ने यहां ईद- मिलादुन्नबी का जश्न गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में मरीजों व हॉस्पिटल स्टॉफ को फल वितरण कर मनाया। इससे पहले जामा मस्जिद में एकत्रित होकर नगर में जुलूस निकाला गया ।


जामा मस्जिद सदर मौहम्मद इरफान के आवाह्न पर मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद में एकत्र हुए और वहाँ से जुलूस की शक़्ल में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हॉस्पिटल पहुंचे।जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, मुल्क में शांति की तख्तियां पकड़ी हुई थीं।

जामा मस्जिद ईमाम मो० शोएब राजा ने सी०एम०एस० डॉ० संदीप दीक्षित की मौजूदगी में मुल्क की तरक्की, सरहदों की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों की सलामती और मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी ।

जामा मस्ज़िद सदर मो० इरफान ने शासन- प्रशासन, पुलिस विभाग एवं हॉस्पिटल स्टॉफ के सहयोग के लिए धन्यवाद की किया।



