हल्द्वानी- चलती ट्रेन से महिला का फिसला पैर, पुलिस के जवान ने बचाई ऐसे जान, सीसीटीवी में घटना कैद

हल्द्वानी- चलती ट्रेन से महिला का फिसला पैर, पुलिस के जवान ने बचाई ऐसे जान, सीसीटीवी में घटना कैद

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में आज चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी, मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली, ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई थी, जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी।जब उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चली

तो उक्त महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गए, तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी, सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल 6 जीआरपी अनिल कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींच लिया।जिस कारण उक्त महिला की जान बच गई।

साथ ही उसके साथ आए परिजनों ने आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के उक्त कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गई।