लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, पदाधिकारियों के साथ तय हुई रणनीति

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, पदाधिकारियों के साथ तय हुई रणनीति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है और उन्हें हर मजबूती से अपने क्षेत्रों में दायित्वों की जिम्मदारी निर्वहन करने को प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में आज हल्द्वानी के एक होटल में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर लोकसभा की बैठक के साथ इसकी शुरुआत हुई पार्टी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक की शुरुआत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने की। बैठक में नैनीताल, उधम सिंह नगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें पार्टी पदाधिकारियो को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के आह्वान के सहित उन्हें आगामी क्रियाकलापों की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा निरंतर चुनाव की तैयारी में जुटने वाली पार्टियों में से एक है लिहाजा इस बार भी लोकसभा में पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत

हो इसके लिए कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी अभी से जुट गए हैं। वहीं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा शीतकाल में भी युद्ध की तरह तैयारी करने वाली पार्टी है लिहाजा इस लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।