हल्द्वानी- इस क्षेत्र में नवजात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी- इस क्षेत्र में नवजात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नहर में अज्ञात नवजात शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है

कि जिला पंचायत सदस्य ने मंडी पुलिस को सूचना दी की गोरापड़ाव हैडागजर नहर में एक अज्ञात नवजात का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कि तो शव नवजात बच्ची का था, बताया जा रहा है कि अंदाजन बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा, जिससे उसकी मौत हुई होगी।हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है

कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है। संभवत नवजात का शव पानी मे बहकर आया होगा। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।