
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रामनगर

रामनगर में एक कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


रामनगर में कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
रामनगर में स्कॉर्पियो कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक कार ने रामनगर में नए बाईपास पुल के पास बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।

इंदिरा कॉलोनी रामनगर का रहने वाला था मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक दिरा कॉलोनी रामनगर निवासी था। जिसकी पहचान संजय कुमार बेदी (30) पुत्र आनंद बेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव अपने दो दोस्तों अमन पुत्र अशोक और कंचनपुर छोई निवासी अमित पुत्र गिरधारी सिंह के साथ रामनगर के छोई बाइक से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया।


