एक लाख की रिश्वत लेते PCS अधिकारी गिरफ्तार, घर से बरामद हुई 20 लाख की नकदी

एक लाख की रिश्वत लेते PCS अधिकारी गिरफ्तार, घर से बरामद हुई 20 लाख की नकदी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर- 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

 ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतराज अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं। उन्हें विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस की टीम ने रूदपुर से रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया। त्रिपाठी एक सप्लायर से पेमेंट के बदले मांग रहे थे रिश्वत। कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कियाइनके घर से 20 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है।

गिरफ्तार जिला पंचायत अधिकारी 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।