हल्द्वानी- बारिश के चलते सिल्ट आने से पेयजल सप्लाई हुई ठप, टैंकर आते  पानी के लिए दौड़े लोग

हल्द्वानी- बारिश के चलते सिल्ट आने से पेयजल सप्लाई हुई ठप, टैंकर आते पानी के लिए दौड़े लोग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

काठगोदाम क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का असर गौला बैराज की तरफ अच्छा खासा हुआ है, सिंचाई विभाग की नहर जिससे हल्द्वानी के लिए पेयजल सप्लाई होती है, वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और उसमें काफी मात्रा में सिल्ट गया है, इसके चलते शहर की वाटर सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है।

जल संस्थान में लोग पानी के डब्बे लेकर पहुंच रहे हैं, तो वहीं टैंकरों की लंबी लाइन नैनीताल रोड से लेकर जल संस्थान तक लगी हुई है। जब जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा सिंचाई नहर से पानी जल संस्थान के वाटर फिल्टर प्लांट में आता है, लेकिन आपदा के चलते नहर क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके चलते नहर में सिल्ट आ गया है। फिलहाल सिल्ट को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है, और यह उम्मीद जताई जा रही है कि कल सुबह तक वाटर सप्लाई की जा सकती है, फिलहाल शहर के लोग काफी परेशान हैं,

लोग सुबह से पानी के डिब्बे लेकर पानी भर रहे हैं, ताकि पीने और खाना बनाने के लिए उनको पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके, फिलहाल जल संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में पानी के टैंकर लगाए गए हैं, जो शहर भर में पानी की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन हल्द्वानी शहर को जितनी रोजाना पानी की आवश्यकता है, उसे पूरा करने में जल संस्थान काफी हद तक कामयाब होता नज़र आ रहा है।आपको बता दें रोजाना हल्द्वानी शहर में पेयजल के लिए 37 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। जो की गौला नदी पर निर्भर है।