
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-कुलदीप राणा

स्थान -रूद्रप्रयाग

सरकार के तमाम दावों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में असल पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका सबका साथ, सबका विकास का नारा छाती पीट पीट कर उछालने वाली डबल इंजन के राज में गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का दावा हर बार करने वाली सरकारों जरा पहाड़ चढों और देखो तुम्हारे दावों और वादे दम तोड़ रहे हैं। अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के डांगी गाँव के दिनेश लाल के परिवार को देखिए, मिट्टी पत्थर के जीर्ण शीर्ण एक कमरे में पांच सदस्य रहते हैं,


इन दिनों बरसात में उतना ही पानी बाहर तो उतना ही कमरे के अंदर रहता है। वर्षों से दिनेश लाल आवास योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं किन्तु आवास की योजना ऐसे लोगों को मिलती है जो असल पात्र हैं ही नहीं।।ऐसा नहीं है कि इस गाँव में अकेला दिनेश लाल का परिवार आवास की सुविधा से वंचित है बल्कि अन्य कई परिवार इसी तरह से दीन हीन जिंदगी बिता रहे हैं।जबकि यह सच्चाई पूरे जिले की है यहाँ वास्तविक पात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है

प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर राजीव गाँधी आवास योजना और दीनदयाल उपाध्याय के साथ मुख्यमंत्री जैसी न जाने कितनी ही आवासीय योजना इस देश के भीतर चल रही हैं लेकिन वास्तविक रूप से इन योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को मिल ही नहीं रहा है।। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन्ह योजनाओं के दम पर हर बार नेता गरीबों को रिझाने में कामयाब होते हैं वे योजनायें आखिर फायलो से दिनेश लाल तक क्यों नहीं पहुंच पाती


